इंदौर में थूकने के विवाद पर ढाबा संचालक की हत्या

इंदौर में थूकने को लेकर हुए विवाद में ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई। उसका छोटा भाई और दोस्त घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े 12 बजे की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
तीनों आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। बाद में गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने सोमवार तड़के उन्हें पकड़ा।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक, नंदानगर निवासी लेखराज (30) और शुभम (22) मेघदूत गार्डन के पास राजा राम मिनी ढाबा चलाते हैं। शुभम छोटा जबकि लेखराज बड़ा भाई है। रविवार देर रात ढाबा बंद करने के बाद दोनों भाई अपने पार्टनर बंटी (30) के साथ घर के लिए निकले थे।
Advertisement









