Advertisement

इंदौर: बिजनेस पार्टनर ने उद्योगपति को मार डाला

घर के भीतर ही दिया वारदात को अंजाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इंदौर। इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में शनिवार सुबह उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थीं। बेटा घर में सो रहा था। वारदात मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में हुई, जहां खून देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में बिजनेसमैन चिराग जैन अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी सांवेर रोड पर पाइप की फैक्ट्री है। तिलक नगर में रहने वाले बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से चिराग का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review