उज्जैन के चिकित्सक ने धम्म यात्रा में किया स्वास्थ्य परीक्षण

उज्जैन। भारत-श्रीलंका फाउंडेशन के तहत भारतीयों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने सांची की धम्म यात्रा की। इस दौरान श्रीलंका के समूह के साथ चैत्यगिरी विहार एवं स्तूप समूह पर विशेष पूजा और वंदना की गई।
Advertisement
यात्रा के दौरान श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी के प्रभारी भंते विमलतिस्स थेरो ने धम्म चर्चा की और साधना की विधियों पर विचार साझा किए। इस अवसर पर नंदराम कटारिया की स्मृति में सल्ल एवं तिरोकुड्ड सुत्तों का पाठ किया गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक बौद्ध भिक्खु और उपासक-उपासिकाएं सम्मिलित हुए। धम्म यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों का नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण एवं परामर्श उज्जैन के डॉ. हरीबाबू कटारिया द्वारा किया गया।
Advertisement









