Advertisement

इंदौर: प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं

इंदौर के धार रोड स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री “डीयू ड्रॉप एरिगेशन” में शनिवार सुबह करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसमान में उठता काला धुआं और आग का गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट भी बुलाया गया। इसके साथ ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

इसी दौरान सांवेर रोड एफ सेक्टर स्थित रुई के कतरन के एक गोदाम में भी आग लगने की सूचना सामने आई है, जिससे दमकल विभाग की चुनौती और बढ़ गई है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। मौके पर करीब 6 से 7 दमकल वाहन तैनात हैं और फायरकर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। अब तक करीब 35 टैंकर पानी का उपयोग किया जा चुका है।

RRCAT के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि आग काफी बड़ी है और सबसे बड़ी समस्या पानी के स्रोत की कमी है। उन्होंने कहा कि आसपास पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण दिक्कत आ रही है, हालांकि दूसरे टैंकरों से पानी मंगाकर राहत कार्य जारी है।

Advertisement

वहीं, नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री के अंदर अभी प्रवेश करना संभव नहीं है, इसलिए टीन शेड हटाकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें