10 हजार फीट की ऊंचाई पर हनुमान चालीसा का पाठ

इंदौर. इंदौर के एडवोकेट दिलीप नागर का एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दस हजार फीट ऊंचाई पर भक्ति और साहस का संगम दिखाई दिया.

वीडियो देखा जा सकता है कि पैराग्लाइडिंग के दौरान युवा हवा में दस हजार फीट ऊंचाई पर हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं. करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली का है. मनाली घूमने गए इंदौर के एडवोकेट दिलीप नागर पैराग्लाइडिंग के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलीप नागर पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव लेने के साथ-साथ पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. आसमान की ऊंचाइयों में उड़ान भरते हुए उनकी भक्ति और साहस का यह संगम लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
पैराग्लाइडिंग के दौरान पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, जिसके बाद यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से साझा किया जाने लगा.वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे आस्था और आत्मविश्वास का अद्भुत उदाहरण बताया है. सोशल मीडिया पर लोग ‘जय श्रीराम’, ‘बजरंगबली की कृपा’ और ‘हनुमान जी की महिमा’ जैसे कमेंट कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने इसे रोमांच और अध्यात्म का अनूठा मेल बताया है.
दिलीप नागर की यह अनोखी पहल अब केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि देशभर के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है. भक्ति और साहस से जुड़ा यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है









