Advertisement

रिश्तेदार ने नाबालिग को अगवा कर होटल में रेप किया, धमकाकर छोड़ा

ग्वालियर। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारी का एक युवक बातचीत करने के बहाने किशोरी को कार में बैठाकर ले गया और होटल में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपी के परिजनों ने किशोरी के लिए रिश्ते का प्रस्ताव रखा था, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसके परिजनों ने इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। घटना 25 जुलाई की बताई जा रही है।

 

Advertisement

 

शादी का झांसा, देवर ने 4 साल दुष्कर्म किया

Advertisement

ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां ने अपने सगे देवर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि उसका पति करीब पांच साल पहले उसे और बच्चों को छोड़कर किन्नरों के साथ रहने चला गया था। इसके बाद सहारा देने का भरोसा देकर देवर ने शादी का वादा किया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया।

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुरार निवासी 27 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2017 में हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए, जिनमें एक 8 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय बेटी है। करीब चार साल तक पारिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर किन्नरों के साथ रहने चला गया। तब से वह वापस नहीं लौटा। पीडि़ता के अनुसार, पति के चले जाने के बाद वह दोनों बच्चों के साथ अकेले रह रही थी। इसी दौरान उसके सगे देवर ने शादी का भरोसा देकर उसका विश्वास जीता। महिला का आरोप है कि अप्रैल 2022 से आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ पति-पत्नी की तरह संबंध बनाता रहा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें