शुजालपुर के इन इलाकों में आज 6 घंटे बिजली बंद, सुबह से शाम तक कटौती

शुजालपुर। बिजली कंपनी शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेंटेनेंस और विद्युत अधोसंरचना से जुड़े कार्य करेगी। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक व्यवस्था पहले से करने और सहयोग की अपील की है। कार्य की आवश्यकता के अनुसार कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक- 33/11 केवी शुजालपुर टाउन सब स्टेशन के 11 केवी मंडी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते अंबिका बाजार, गणेश मंदिर रोड, लोहिया मार्ग, श्रीनगर कॉलोनी, मिर्ची बाजार, एमजी रोड, गल्ला मंडी रोड, बताशा गली, लक्ष्मीबाई मार्ग और पटेल मार्ग में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33/11 केवी शुजालपुर सिटी सब स्टेशन पर अतिरिक्त 3.15 पीटीआर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सिटी फीडर से जुड़े पचौर रोड, धनसिंह कॉलोनी, शीतला नगर, रायकोनपुरा, गोपालपुरा, बड़ा बाजार, काजीपुरा, फदलीपुरा, बस स्टैंड, बकरी बाजार, किला, टीला, तंबोलीपुरा, भीमपुरा, नरूपुरा और बनिया सेरी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक- जटाशंकर फीडर से जुड़े भीमपुरा, तालाबपुरा, कुम्हारवाड़ी, मलखपुरा, बंजारीपुरा, भटियारी दरवाजा, खारा कुआं, महेशपुरा, इस्लामपुरा, बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास, नवीन तहसील परिसर, अकोदिया रोड और संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अस्पताल फीडर से जुड़े सिटी अस्पताल और सिटी कोर्ट परिसर भी प्रभावित रहेंगे।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक- 33/11 केवी शुजालपुर मंडी उपकेंद्र के दीपछाया फीडर पर केबल खींचने का कार्य किया जाएगा। संयम पार्क डीटीआर कार्य के कारण शंकर नगर और ब्रजनगर में, जबकि 315 केवी धनराज सेठ डीटीआर कार्य के चलते बड़ा बाजार, छोटा बाजार, डाबरीपुरा, तंबोलीपुरा, छत्री चौक और रायकोनपुरा में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।









