Popup Image
Advertisement

इंदौर में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’, वर्चुअली जुड़ेंगे मोदी

बूथ स्तर से निकलेगी बाइक रैली, आईडीए ग्राउंड में होगा सम्मेलन

Advertisement

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, जनकल्याण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 7 अक्टूबर को इंदौर में ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों से भाजपा कार्यकर्ता और लाभार्थी बाइक रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के अनुसार, प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता लाभार्थियों को साथ लेकर बाइक से वार्ड के निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे। यहां से मंडल और फिर विधानसभा स्तर पर रैली निकाली जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों की रैलियां विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पहुंचेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक मशाल ज्योति भी लाई जाएगी। कार्यकर्ता भाजपा के झंडे और तख्तियां लेकर रैली में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे आईडीए ग्राउंड पर कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों का एकत्रीकरण होगा। ‘विजय संकल्प सभा सम्मेलन’ होगा।

Advertisement

मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर स्थापित होगी मशाल

सम्मेलन के बाद कार्यकर्ता आईडीए ग्राउंड से ‘सेवा ज्योति मशाल’ लेकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल तक पहुंचेंगे। यहां मशाल स्थापित की जाएगी। सुमित मिश्रा ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग को लेकर यात्रा की थी। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाए जाने के बाद उनके संकल्प को पूरा किया गया। इसी क्रम में आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें