Popup Image
Advertisement

मां बगलामुखी के पुजारी ने मुख्यमंत्री को तलवार दी

प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए किया पूजन

Advertisement

मुख्यमंत्री के सामने रखा मांगों का पिटारा, मां बगलामुखी मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाया जाए

अक्षरविश्व न्यूज नलखेड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा सिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माँ बगलामुखी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माँ बगलामुखी के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद रोडमल नागर, विधायक माधव सिंह (मधु) गेहलोत, सुसनेर विधायक भेरू सिंह बापू, जयदीप पटेल, रवि सोलंकी, संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, आदि उपस्थित रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल दास पंडा मुख्यमंत्री को चुनर ओढ़ाकर तलवार भेंट की।

Advertisement

नलखेड़ा को हवाई मार्ग से जोड़ा जाए

जन समस्या निवारण मंच के संयोजक लोकेश गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र सौंपा गया। मांग की गई कि नलखेड़ा को हवाई मार्ग से भी जोड़ा जाए। उज्जैन-झालावाड़ रेल लाइन के लिए पूर्व में जो सर्वे हुआ था उसमें आगर से इंदौर कोटा मार्ग के पश्चिम दिशा में किया गया था, इसे केवल इंदौर कोटा राजमार्ग के पूर्व दिशा से निकालने पर मां बगलामुखी मंदिर रेल मार्ग से जुड़ सकता है।

Advertisement

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सीएम को सौपा मांग पत्र
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सकलेचा द्वारा एक मांग पत्र सौपा गया। मांग पत्र में प्रमुख रूप से मां बगलामुखी मंदिर के प्रबंधन के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाए। बगलामुखी मंदिर पर बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए आमला-नलखेड़ा मार्ग पर लसुलडिय़ा जोड़ से रिंग रोड निर्माण करवाया जाए। एक अतिरिक्त विद्युत ग्रीड बनाई जाए। मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण नलखेड़ा में किया जाए। सब्जी मंडी व सब्जी मार्केट के लिए भूमि आवंटित कर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाए। बगलामुखी मंदिर को रेल मार्ग से जोड़ा जाए। शासकीय महाविद्यालय में 5 लेब कक्ष का निर्माण करने की मांग की गई।

हेलीपैड पर सीएम का स्वागत

सीएम डॉ. मोहन यादव के नगर आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।

नलखेड़ा को अनुविभाग का दर्जा दिया जाए: अभिभाषक संघ द्वारा प्रदेश के सीएम को नलखेड़ा तहसील को अनुविभाग का दर्जा प्रदान करने की मांग का एक ज्ञापन सौंपा गया। बताया गया कि आगर जिले की तहसील नलखेड़ा को अनुविभाग बनाने की अत्यंत आवश्यकता है। वर्तमान में नलखेड़ा तहसील सुसनेर अनुविभाग में शामिल है। जहां एसडीएम कोर्ट में आने जाने के लिए पक्षकारों व अभिभाषकों का जहां समय बर्बाद होता है वहीं आर्थिक रूप से भी बोझ बढ़ता है। नलखेड़ा तहसील में 102 ग्राम शामिल होने के साथ ही यहां की आबादी लगभग डेढ़ लाख है। यहाँ अनुविभागीय कार्यालय के लिए पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें