Popup Image

तेज रफ्तार डंपर ने दो कारों को मारी टक्कर  फिर डिवाइडर पर पलटा, चालक मौके से फरार

रेत से भरा डंपर पलटते ही सड़क पर बिखरी रेत, 8 लोग बाल-बाल बचे
देवास। उज्जैन रोड बायपास पर ग्राम कालूखेड़ी के पास तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने आगे चल रही दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक कार घूमकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर ही पलट गया। हादसे में दोनों कारों में सवार करीब 8 लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
नौसराबाद निवासी डॉ. महेंद्र चौहान ने बताया कि वे अपनी कार से जा रहे थे। उनके आगे एक अन्य कार चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए रेत से भरे डंपर ने पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी और फिर उनकी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से उनकी कार घूमकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर डिवाइडर पर पलट गया।
डॉ. चौहान के अनुसार उनकी कार में तीन और दूसरी कार में पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद डंपर में भरी रेत सड़क पर फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कारों और डंपर को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने डंपर चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बीएनपी थाना पुलिस चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें