प्रेमिका के बाद प्रेमी ने भी दम तोड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर से भागकर जहर खाने वाले प्रेमी युगल में से युवती की मौत के बाद युवक ने भी दम तोड़ दिया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोनों कायथा के पास अचेत अवस्था में मिले थे।

दरअसल, देवास जिले के विजयागंज मंडी के रहने वाला सावन पिता मांगीलाल नाथ (21) और निशा पिता कैलाश नाथ (19) घर से भागकर गुरुवार को कायथा पहुंचे थे जहां लक्ष्मीपुरा में दोनों ने जहर खा लिया था। विजयागंज पुलिस ने दोनों को तलाशा तो वे कायथा के पास अचेत अवस्था में मिले।
पुलिस उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंची लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज में अधिक खर्च होने पर शुक्रवार को निशा को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां रात में उसकी मौत हो गई। थे। शनिवार को उसका पीएम करवाया गया। अब सावन की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया सावन का 2 साल पहले ही विवाह हुआ था, बावजूद वह गांव में रहने वाली युवती से प्रेम कर बैठा था।









