Advertisement

अक्षय बम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

इंदौर। इंदौर में 12 दिन पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए अक्षय कांति बम और पिता कांति बम के खिलाफ 17 साल पुराने जमीन विवाद मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्हें इस केस में आज कोर्ट में पेश होना था लेकिन दोनों गैरहाजिर रहे।

 

Advertisement

अक्षय ने वकील के जरिए पारिवारिक कार्यक्रम होने और पिता ने बीमारी में बेड रेस्ट का हवाला देकर पेशी से हाजिर माफी मांगी थी। कोर्ट ने आवेदन को खारिज कर दिया। 8 जुलाई तक दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। इधर, आज की पेशी से गैरहाजिर रहे अक्षय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार्यक्रमों में दिखाई दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें