BBA स्टूडेंट को बाइक ने उड़ाया, अस्पताल में मौत

दोस्त के साथ रोड क्रॉस कर रहा था

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर:इंदौर के परदेशीपुरा में रोड क्रॉस कर रहे बीबीए के स्टूडेंट और उसके दोस्त को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे। उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां बीबीए छात्र ने दम तोड़ दिया। वह मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला था। इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसा रविवार रात हुआ।
पुलिस के मुताबिक घटना परदेशीपुरा मेन रोड की है। ऋ षभ मुकेश पालीवाल (20) अपने दोस्त के साथ रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। बाइक की टक्कर से ऋ षभ के सिर में गंभीर चोट आई। उसे आसपास के लोग एलआईजी स्थित डीएनएस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी एक घंटे बाद मौत हो गई। दोस्त का उपचार चल रहा है।
एएसआई शोभाराम अटारिया के मुताबिक ऋ षभ और उसका दोस्त पैदल ही खाना खाने गए थे। इसके बाद अपने रूम की तरफ लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। ऋ षभ इंदौर के रेनेसां कॉलेज से बीबीए थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। वह मूल रूप से सुठालिया जिला राजगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक नंबर एमपी 09 zg1886 जब्त कर ली है।
परिवार इंदौर पहुंचा
ऋषभ की मौत को लेकर रात में दोस्तों ने उसके पिता मुकेश पालीवाल को जानकारी दी। रात में ही परिवार इंदौर के लिए रवाना हुआ। मुकेश की गांव में ही किराना की दुकान है। ऋ षभ का एक बड़ा भाई भी है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।








