Advertisement

BJP समर्थित पूर्व सरपंच के पति की हत्या

इंदौर से एक सनसनीखेज खबर आई है. सिमरोल में पूर्व सरपंच के पति की हत्या कर दी गई है. उनका शव सूर्तिपुरा के जंगल में पत्तों से ढका मिला. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 

Advertisement

सिमरोल पुलिस ने बताया कि चोरल निवासी दिलीप बुंदेला का शव सुरतीपुरा के जंगल में पत्तों से ढका मिला. शव पर कुल्हाड़ी के निशान हैं.

मृतक दिलीप रविवार सुबह घर से निकले थे. बता दें कि मृतक के भाई ने एक दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हत्यारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें