मुंबई में उज्जैन वालों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई से पं. मुस्तफा आरिफ|विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में उज्जैन में रहने वाले लोगों से मुलाकात की। अपनों के साथ मिलकर उनके चेहरे की चमक अद्भुत थी।
मुंबई में रहने वाले उज्जैनियों के स्वागत को उन्होंने सहृदय स्वीकार किया और सामायिक विषयों पर उनसे चर्चा की। इसमें उज्जैन का विकास और उनका प्रयास प्रमुख था। इसमें डीजीपी कैलाश मकवाना की नियुक्ति से लेकर गोरक्षा और गौमाता के संरक्षण और संवर्धन का विषय तक शामिल थे।
उनका मत था कि गाय भारत की आत्मा है, इसलिए हर भारतीय के दिल दिमाग में उसका स्थान सर्वोच्च है। वह गोशाला का विकास पूरे प्रदेश में करना चाहते हैं। गौरक्षा पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक राजेश राठी की पटकथा को भी डॉ. यादव को सुना। उन्होनें राठी को आश्वस्त किया कि वह उनकी मदद करेंगे। इस मौके पर केशव राय भी उपस्थित थे।









