Popup Image
Advertisement

इंदौर:घर में हुआ विवाद, बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित सिल्वर पैलेस कॉलोनी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पारिवारिक कहासुनी के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी, और फिर खुद चौथी मंज़िल से कूदकर जान दे दी।घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

Advertisement

मृतकों की पहचान ताराचंद खत्री और उनकी पत्नी सीमा खत्री के रूप में हुई है। दोनों अपने बेटे और बहू के साथ एक फ्लैट में रहते थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय बहू कचरा फेंकने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, बहू ने जब घर लौटकर देखा तो सीमा खून से लथपथ थीं। उन्होंने तुरंत पति और पड़ोसियों को सूचना दी। घायल दंपती को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।एसीपी शिवेन्द्र जोशी ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है। मृतक ताराचंद के बेटे हरीश की पास में ही जूते की दुकान है और वह सुबह से काम पर गए थे। फिलहाल पुलिस द्वारा बहू, बेटे और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें