Advertisement

इंदौर के प्रोफेसर की स्वाइन फ्लू से मौत

इंदौर में देवी अहिल्या विवि के प्रो. विजय बाबू गुप्ता (57) का शनिवार को निधन हो गया। निजी अस्पताल के अनुसार 7 दिन पहले वे निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि देर शाम उन्हें कार्डियक अरेस्ट हाेने की भी जानकारी आई। हाल ही में उन्होंने इंदौर में आयोजित एक इंटर नेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ी।

 

Advertisement

वे शनिवार को डिस्चार्ज होने वाले थे। इसके साथ ही कैंपस के गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इस बीच शाम को उनका निधन हो गया। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेत्या का कहना है कि यह स्वाइन फ्लू की आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है। इसका सैंपल सरकारी लैब में भेजा जाना था।

प्रो. गुप्ता स्कूल ऑफ डेटा साइंस के विभागाध्यक्ष थे। पुनर्मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी रहते हुए उन्होंने छात्रों को होने वाली समस्याओं को लेकर भी कई काम किए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें