Advertisement

इंदौर की कनाडिया पुलिस ने किया तीन चोरी का खुलासा,डॉलर, कैश और सामान जब्त

इंदौर की कनाडिया पुलिस ने तीन चोरी का खुलासा किया है। चोरी करने वाले बाप-बेटे हैं। जिसमें बाप की गिरफ्तारी हुई है, वहीं बेटे की तलाश की जा रही है। कनाडिया पुलिस ने अपने इलाके की चोरी के अलावा अन्नपूर्णा इलाके की दो चोरियां पकड़ी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी से और पूछताछ कर रही है।

Advertisement

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, मानवता नगर में रहने वाले संजय सिंह के यहां जुलाई महीने में चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें पुलिस ने लगातार सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा खंगाला था। इस दौरान पता चला कि खंडवा के मदाता में रहने वाला जीत सिंह टांक और उसका बेटा अक्षय इस चोरी में शामिल हैं।

वे कार से दिन में घूमकर सूने मकानों की रैकी करते और रात में चोरी की वारदातें अंजाम देते। पुलिस ने इसके बाद जीत की जानकारी निकाली और उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए डॉलर, कुछ नकदी रुपए और अन्य सामान मिला है। वहीं उसके बेटे अक्षय की तलाश की जा रही है। आरोपियों से अन्नपूर्णा में की गई दो चोरी की वारदातों की जानकारी भी मिली है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें