Popup Image
Advertisement

सिंहस्थ का बनेगा मास्टर प्लान स्थाई नगरी जल्द लेगी आकार

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सिंहस्थ के लिए अब मास्टरप्लान तैयार होगा। इसी के अनुसार निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने प्रस्तावित स्थाई कुंभ नगरी का प्लान भी देखा और जल्द आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कुंभ नगरी के लिए यूडीए द्वारा ले आउट तैयार कर लिया गया है, लेकिन प्रभावित किसानों को मुआवजा या स्पेशल पैकेज देने पर फैसला होना बाकी है।

Advertisement

एसीएस डॉ. राजौरा ने कहा सिंहस्थ की तैयारी के लिए पूरा मास्टर प्लान बनाएं ताकि यह साफ हो सके कि कहां क्या काम होना हैं। इसी के आधार पर निर्माण कार्य आगे बढ़ाएं। बैठक के अंत में उन्होंने स्थाई कुंभ नगरी बनाने की योजना भी देखी। प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने प्रेजेंटेशन दिया और कहा कि अब धारा 50(3) की प्रक्रिया शुरू करने तैयारी की जा रही है।

इसके लिए किसानों को मुआवजा या स्पेशल पैकेज की स्थिति स्पष्ट की जाना है। इसके बाद किसानों के दावे और आपत्तियों का निराकरण किया जा सकता है। अभी ही प्राधिकरण के पास 260 से ज्यादा आपत्तियां आई हैं। हालांकि किसान भी अब सरकार की योजना से सहमत हो रहे हैं। इस योजना से किसानों को विकसित जमीन मिलेगी जिससे भविष्य में इनकी कीमतें अत्यधिक हो जाएंगी। एसीएस ने सिंहस्थ मेला अधिकारी और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को योजना तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

सिंहस्थ के जरूरी काम बताओ…

एसीएस ने इस बात पर भी नीमच और मंदसौर के अधिकारियों पर नाराजी जताई कि सिंहस्थ के जरूरी काम बताओ। सिंहस्थ में उनकी उपयोगिता क्या है। अभी जिन कामों की प्राथमिकता है उनके अनुसार प्रेजेंटेशन बनाना चाहिए। दरअसल कुछ अधिकारियों ने नाली जैसे काम भी सिंहस्थ योजना में दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें