वृद्ध ने सुसाइड किया

उज्जैन। महानंदानगर में रहने वाले वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। मृतक का नाम अमित सावंत (५०) निवासी महानंदानगर है। उनके बेटे संस्कार सावंत ने बताया कि घटना सुबह ६ बजे के बाद की है।

छाछ में चूहेमार दवा गिरी, नाबालिग युवती ने गलती से पी
चरक अस्पताल में चल रहा इलाज
उज्जैन। छाछ मेें गलती से चूहेमार दवा गिर गई जिसे नाबालिग युवती ने पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे तत्काल चरक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुष्पांजलिनगर में रहने वाली परी पिता दिनेश कुलमिया (१६) सोमवार शाम करीब ७.३० बजे गरबा खेलने जाने की तैयारी कर रही थी। उसके बड़े भाई विवेक कुलमिया ने बताया कि घर में रखी छाछ में गलती से चूहेमार दवा गिर गई जिसका किसी को पता नहीं था। यह छाछ परी ने पी ली जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद तुरंत उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उसका इलाज जारी है।








