Advertisement

14 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर फोटोग्राफर ने की आत्महत्या

इंदौर के बाणगंगा इलाके में नितिन पडियार (28) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने 14 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए।नितिन यादव नंद नगर का निवासी था और इवेंट फोटोग्राफी का काम करता था।

Advertisement

सोमवार रात जब उसका बड़ा भाई सूरज उसे खाने के लिए बुलाने गया, तो नितिन को फंदे पर लटका हुआ पाया। सुसाइड नोट में नितिन ने लिखा, “मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ मेरी पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा, साली मीनाक्षी और वर्षा शर्मा हैं। मम्मी, मेरे जाने के बाद रोना मत। मैं वापस तुम्हारा बेटा बनकर आऊंगा। भारत सरकार से विनती है कि शादी के कानून में बदलाव करें, क्योंकि महिलाएं इसका दुरुपयोग कर रही हैं।

नितिन और हर्षा की मुलाकात दोस्तों के माध्यम से हुई थी। दोनों ने लिव-इन में रहने के बाद शादी की। 2023 में हर्षा अपने मायके राजस्थान गई और वापस नहीं लौटी। हर्षा ने तलाक और भरण-पोषण का केस दर्ज किया, जिसमें 30 लाख रुपए की मांग की गई। यह बात नितिन के तनाव का कारण बन गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने महिला सशक्तिकरण कानून के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें