Popup Image
Advertisement

रोड और ब्रिज के काम पकड़ेंगे रफ्तार

पीडब्ल्यूडी को मिले तीन सब डिविजन, काम शुरू होने का इंतजार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए सडक़ों और पुलों के काम अब तेज रफ्तार पकड़ सकेंगे। सरकार ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को तीन सब डिविजन दे दिए हैं। जल्द ही ये डिवीजन काम करना शुरू कर देंगे, जिससे प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश सरकार ने संकेत दे दिया है कि वह सिंहस्थ के काम तेजी से करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही।

लोक निर्माण विभाग के उप सचिव एआर सिंह ने सिंहस्थ प्रोजेक्ट्स के लिए तीन सब डिवीजन स्थापित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही इसके लिए स्टाफ पदस्थ करने के लिए प्रमुख अभियंता को फ्री हैंड कर दिया है। जल्द ही तीनों सब डिविजन में स्टाफ पदस्थ होने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल विभाग के पास सिंहस्थ के कई बड़े काम हैं और समय की कमी के कारण इनको समय पर पूरा करना बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं सिंहस्थ तैयारियों पर अपनी नजऱ रखे हुए हैं ताकि स्वीकृत प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए जा सकें।

Advertisement

सिंहस्थ में पहली बार 18 पुल बनेंगे

सिंहस्थ में पहली बार शहर में एक दो नहीं 18 पुल और रेलवे ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। इनमें से 14 के काम अभी टेंडर प्रक्रिया में हैं। चार की स्वीकृति होना बाकी है। सबसे महत्वपूर्ण फ्रीगंज में नया फोरलेन ओवरब्रिज है। इससे महाकुंभ के दौरान शिप्रा नदी पार आना जाना आसान होगा और देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। मौजूदा नृसिंह घाट ब्रिज के समानांतर नया पुल बनेगा। छोटे पुल का भी चौड़ीकरण योजना में है। कर्जराज मंदिर से भूखीमाता मंदिर रोड को नए पुल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। अंगारेश्वर और सिद्धनाथ मंदिर को भी पुल द्वारा जोडऩे की योजना है।
ये तीन सब डिवीजन किसके अधीन

Advertisement

1. कार्यपालन यंत्री (भवन) लोक निर्माण विभाग संभाग क्र. दो भोपाल को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) सिंहस्थ संभाग के रूप में स्थापित किया। यह मुख्य अभियंता उज्जैन परिक्षेत्र के अधीन होगा।

2. लोनिवि गैस राहत उपसंभाग 4, राजधानी परियोजना भोपाल को सिंहस्थ उपसंभाग 2 बनाया। यह कार्यपालन यंत्री लोनिवि सिंहस्थ संभाग के अधीन काम करेगा।

3. लोनिवि सेतु उप संभाग क्रमांक 2 नर्मदापुरम को सिंहस्थ सेतु उपसंभाग बनाया। यह कार्यपालन यंत्री सेतु संभाग उज्जैन के अधीन काम करेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें