Popup Image
Advertisement

बैडमिंटन खेलते-खेलते आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मौत

इंदौर में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव का सोमवार को अचानक निधन हो गया। बैडमिंटन खेलने के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। वे कुर्सी पर बैठे और बेसुध हो गए। साथी डॉक्टर ने उन्हें सीपीआर भी दिया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। माना जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।

Advertisement

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की उम्र 64 वर्ष थी। उनकी पत्नी स्वीडन में हैं। उन्हें इस घटना की सूचना दे दी गई है। इधर, परिवार की सहमति ने एमवाय हॉस्पिटल में डॉ. अनुराग का नेत्रदान किया जा रहा है।

डॉ. अनुराग बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे। वे रोज की तरह सोमवार सुबह सयाजी क्लब गए थे। वहां उन्होंने दो राउंड खेले। कुछ अच्छा महसूस नहीं होने के बाद सुबह करीब 8 बजे वे कुर्सी पर बैठ गए और एकदम निढाल हो गए।

Advertisement

उनके नजदीकी डॉ. विक्रम गुप्ते ने बताया कि डॉ. श्रीवास्तव को तत्काल सीपीआर दिया गया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। मेदांता हॉस्पिटल ले जाने पर वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें