डेढ़ साल के मासूम पर चढ़ा ट्रैक्टर

उज्जैन। महिदपुर तहसील के ग्राम तुलसाखेड़ी में दर्दनाक हादसे में आंगन में खेल रहे डेढ़ साल के मासूम की ट्रैक्टर का पहिया चढऩे से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तुलसाखेड़ी निवासी राहुल बंजारा का बेटा प्रियांश अपने ढाई साल के बड़े भाई के साथ आंगन में खेल रहा था और वहीं ट्रैक्टर खड़ा था। परिजन भी सामने ही बैठे थे। खेलते-खेलते ढाई साल का मासूम अचानक से ट्रैक्टर पर चढ़ गया और उसने ट्रैक्टर को न्यूट्रल कर दिया जिससे वह लुढ़कने लगा और उसका पहिया प्रियांश पर चढ़ गया। उसे गंभीर हालत में लेकर परिजन उज्जैन पहुंचे और तीन बत्ती चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सोमवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नीलगंगा पुलिस ने मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Advertisement









