Popup Image
Advertisement

इंदौर : रेलवे स्टेशन पर टुकड़ों में मिली महिला की लाश

इंदौर रेलवे स्टेशन पर एक महिला की दो टुकड़ों में लाश मिली हैै। एक हिस्सा ट्राॅली बैग और शरीर का दूसरा हिस्सा बोरे में रखा गया था। महिला की पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

पुलिस को आंशका है कि महिला की हत्या दूसरी जगह की गई और ट्रेेन में लाश को ठिकाने लगाने के लिए रख दिया । पुलिस सीसीटीवी कैैमरों के जरिए पता कर रही है कि सर बैग और बोरे कौन लेकर आया था।

ट्रेन मेें लाश का पता उस वक्त चला। जब सफाईकर्मी यार्ड में खड़ी ट्रेन में सफाई करने पहुंचा था। डेमू ट्रेन के दूसरे कोच में सीट के नीचे बैग और बोरा रखा था। सफाईकर्मी ने बोरे में झांक कर देखा तो उसमें शव के टुकड़े नजर आए। उसने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

कोच में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने देखा कि थैले में कटे हुए हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा रखा था। जबकि बैग में पेट के उपर का हिस्सा रखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। शव के टुकड़े धारधार हथियार से किए गए है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें