Advertisement

इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं न अच्छा बेटा बन सका, न अच्छा इंसान ,तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग

इंदौर में एक दुखद घटना में, एक छात्र ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था, जिसमें उसने खुद को एक नाकाम व्यक्ति बताया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

यह घटना इंदौर के वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की है।शनिवार को मयूर कॉलेज में चल रहे एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचा था। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह कॉलेज की तीसरी मंजिल पर चला गया और वहां से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मयूर ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उसने खुद को नाकाम बताया था। उसने लिखा, “मैं न अच्छा बेटा बन सका, न अच्छा इंसान। मेरे जैसे व्यक्ति के बिना मेरे अपनों का जीवन बेहतर होगा। मैं केवल एक अभिशाप हूं।”

Advertisement

घटना के बाद कॉलेज पहुंची पुलिस ने छात्र मयूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जिसमें मयूर छत से गिरता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र मानसिक तनाव में था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें