Advertisement

इंदौर के लिए रवाना हुए मेट्रो के कोच

वड़ोदरा के सावली से इंदौर मेट्रो के लिए कोच रवाना हो चुके हैं। इनके 30 अगस्त तक इंदौर पहुंचने की संभावना है। कोच आने के बाद इनकी अनलोडिंग में 10 दिन का समय लगेगा।

 

Advertisement

कोच को मेट्रो के डिपो में बने स्टेब्लिंग यार्ड में ले जाकर टेस्टिंग ट्रैक पर जांच की जाएगी। उसके पश्चात कोच मेट्रो के वायडक्ट पर पहुंचेगे। इस तरह 15 सितंबर तक मेट्रो कोच का ट्रायल रन होने की संभावना जताई जा रही है।

वड़ोदरा में मेट्रो ट्रेन का कोच को रवाना करने पहले उसका विधिवत पूजन किया गया और उसके बाद एक दिन पैकिंग में बीता। इसके पश्चात दो कोच को मंगलवार रात को इंदौर रवाना किए गए। एक मेट्रो कोच को बुधवार को रवाना किया गया। 60-60 टन वजनी तीन कोचों को अलग-अलग कंटेनर द्वारा सड़क मार्ग से भेजा रहा है।

Advertisement

वड़ोदरा से झाबुआ होकर इंदौर आने वाला मार्ग पर काफी घुमावदार मोड़ होने के कारण इस रूट के बजाय वड़ोदरा से उदयपुर होते हुए सड़क मार्ग से 800 किलोमीटर की दूरी तय कर कोच इंदौर आ रहा है। यहां आने के बाद गांधीनगर डिपो में आधुनिक तकनीक की 4 पाइंट जेक मशीन से ट्रेन को अनलोड किया जाएगा।

मेट्रो काेच का आकार

Advertisement

चौड़ाई: 2.9 मीटर

लंबाई: 22 मीटर

ऊंचाई: 5 मीटर

वजन: 60 टन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें