Popup Image
Advertisement

दीपावली मिलन समारोह में समाजसेवियों किया सम्मान

संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज (अजय) रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुरामजी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत हेमलता दीदी सरकार, पं. अर्जुन गौतम, विशिष्ट अतिथि पं. अन्नू वाजपेयी इंदौर, पं. राजेंद्र गुरु थे। डॉ. जितेंद्र शर्मा आरएमओ, रेखा भार्गव राष्ट्रीय महिला इकाई अध्यक्ष, पं. देवेंद्र शर्मा, पं. प्रेम मिश्रा, निशा त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, पं. लखन शर्मा का विशेष सम्मान किया गया। संचालन प्रीति दीक्षित ने किया एवं आभार क्षमा शर्मा ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें