Advertisement

लिव इन पार्टनर ने युवती को पीटा

इंदौर। लुधियाना से पढ़ाई और काम के लिए इंदौर आई एक युवती के साथ उसके लिव इन पार्टनर ने बुरी तरह से मारपीट की। आरोपी ने उसके निजी पलों के फोटो वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी है। पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली है।

Advertisement

भवरकुआं पुलिस के अनुसार लुधियाना की रहने वाली एक युवती अभिनव नगर में किराए से रहती है। उसकी शिकायत पर आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वह भी पटियाला का रहने वाला है। युवक-युवती दोनों इंदौर में काफी समय से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे।

आरोपी के पास युवती के निजी फलों के कई फोटो वीडियो हैं। युवती ने उसे कहा कि वह उन फोटो वीडियो को लोगों को क्यों दिखता है। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज हो गया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली। इसके बाद वहां से चला गया फिर फोन कर धमकी दी थी। वह फोटो वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा, घबराकर पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें