भदन्त धम्मानन्दबिवेचन महाथेरो पर लिखी पुस्तक का विमोचन

उज्जैन के लेखकों के लेख संग्रहित
उज्जैन। भदन्त धम्मानन्दबिवेचन महाथेरो पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में उज्जैन के डॉ हरी बाबू कटारिया एवं सावित्री कटारिया के साथ ही हरदोई के भदन्त करूणानन्द, भिक्खु बौद्धप्रिय तिस्स थेरो, लखनऊ के भिक्खु प्रज्ञाशील स्थविर, झांसी के भिक्खु उपाली महाथेरो, इटावा भरथना के भिक्खु सत्यशील के साथ बकेवर इटावा के डॉ धर्मेन्द्र कुमार, कुशीनगर के डॉ पवन कुमार खरवार, जयपुर के एके सिंह के मुख्य लेख संग्रहित हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुस्तक के मुख्य लेखक बौद्ध भिक्खु डॉ. सुमेध थेरो ने बताया कि दिल्ली के आचार्य बिजयवीर सिंह-भन्ते महेन्द्र एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने इसके लेखन में सहयोग किया है साथ ही इसमें अखिल भारतीय भिक्खु संघ के महासचिव भिक्खु प्रज्ञादीप महाथेरो के साथ पांच सन्देशों में अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष हरगोविन्द कुशवाह, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री चैनसुख भारती, पूर्व संसद सदस्य डॉ. उदित राज, विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह गौतम के सन्देश भी संग्रहित हैं।