Popup Image
Advertisement

हमारा मध्यप्रदेश थीम पर रोचक प्रश्न मंच का आयोजन

उज्जैन। पं. जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान विक्रम विश्वविद्यालय में 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के आरंभ में संस्थान के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र मेहता द्वारा मध्यप्रदेश की समग्र विशेषताओं के संदर्भ में विद्यार्थियों के समक्ष विचार व्यक्त किए। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संबंध में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की रोचक तथ्यवार प्रस्तुति भी डॉ.मेहता द्वारा दी गई।

Advertisement

संस्थान के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी राकेश खोती द्वारा मध्यप्रदेश गान को तकनीकी संयोजन के माध्यम से प्रस्तुत किया एवं समस्त उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक गायन भी किया गया। डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. कामरान सुल्तान, डॉ. सचिन राय, डॉ. डी.डी. बेदिया, डॉ. नयनतारा डामोर, डॉ. संध्या सक्सेना, गोविंद तोमर, शिक्षकगण, स्टाफ मेंबर्स उपस्थित थे। विद्यार्थियों हेतु हमारा मध्यप्रदेश थीम पर रोचक विशिष्ट प्रश्न मंच का आयोजन भी संपन्न हुआ।

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक, भौगोलिक, संस्कृति, आर्थिक, वैज्ञानिक सामाजिक, पर्यावरणीय, सरोकारों से परिपूर्ण बहुचक्रीय प्रश्न मंच का संयोजन क्विज़ मास्टर डॉ. धर्मेन्द्र मेहता ने किया। रोचक प्रश्न मंच में उपस्थित विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें