Popup Image
Advertisement

उज्जैन : राज्य कर्मचारी संघ करेंगे कल से चरणबद्ध आंदोलन

उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ भोपाल के आव्हान पर प्रदेश में तहसील स्तर पर ज्ञापन कल दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी एवं जिला सचिव दिलीप चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने चरणबद्ध आंदोलन की योजना बनाई है। इसी कड़ी में 8 अप्रैल को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

Advertisement

गिरी एवं चौहान ने बताया कि 21 अप्रैल को समस्त जिले के पदाधिकारी भोपाल में जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनोखी लाल शर्मा ,राजेंद्र वर्मा ,मांगीलाल पाटीदार, राजकुमार सोलंकी, अर्जुन सिंह सोलंकी ,राम सिंह बनिहार ,अशोक मालवीय, अमरदीप सक्सेना ,राजेंद्र तिवारी ,रमेश मालवीय अशोकराव, असलम खान आदि ने की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें