Popup Image
Advertisement

राइडर्स फॉर नेशन’ कार्यक्रम 13 को

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरुकता अभियान अंतर्गत संस्था सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल द्वारा आयोजित राइड फॉर नेशन कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त को देवास रोड स्थित तरणताल चौराहे पर शाम 4 बजे होगा। संस्था द्वारा प्रदूषण से आजादी के लिए साइकिल रैली निकाली जाएगी।

Advertisement

संस्था सचिव विवेक मेश्राम ने बताया कि साइकिल रैली तरणताल चौराहे से शुरू होकर संजीवनी हॉस्पिटल, पुलिस कंट्रोल रूम, घास मंडी चौराहा, शहीद पार्क, टॉवर चौक, तीन बत्ती चौराहा, दो तालाब, नानाखेड़ा, सी 21 माल, कासमोस माल, महानंदा नगर से देवास रोड होते तरणताल पहुंचेगी। यात्रा प्रभारी अमित पंडया ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें