टैक्स प्रेक्टिसनर्स एसोसिएशन ने अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

उज्जैन। टैक्स प्रेक्टिसनर्स एसोसिएशन द्वारा स्व. ओमप्रकाश अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए संस्था कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया। संस्था सचिव एडवोकेट प्रसून भवालकर ने बताया सभा में संस्था के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट पीके दास ने संवेदना प्रकट करते हुए स्व. अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डाला। अन्य सदस्य सीए कामिनी मेहरवाल और एडवोकेट जितेंद्र आप्टे ने भी संबोधित कर श्रद्धांजलि दी। अंत में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। संचालन कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन ने किया।

Advertisement
Advertisement









