Popup Image
Advertisement

बाबा रामदेव को लगाए छप्पन भोग: मां शिप्रा की तर्ज पर हुई महाआरती

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भैरूनाला स्थित बाबा रामदेव महाराज के मंदिर पर भांभी समाज ने छप्पन भोग लगाकर मोक्षदायिनी मां शिप्रा की तर्ज पर महाआरती की।

Advertisement

भांभी समाज उज्जैन के अध्यक्ष सुनील कड़ेला ने बताया कि बाबा रामदेव महाराज को कार्तिक की अमावस्या पर छप्पन भोग लगाए गए। आने वाले वर्ष में मंदिर को भव्य रूप में बनाया जाएगा जिसके लिए सांसद अनिल फिरोजिया ने पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।

महाआरती में प्रदेश अध्यक्ष मनोज लोहिया, पूर्व पार्षद मांगीलाल कड़ेल, जगदीश कड़ेला, कैलाश खजवान, राधेश्याम जोहर, सुनील कुचेरिया, कैलाश जनागल, देवदत्त तीरदीया, लोकेश कड़ेला, प्रीतम निम्बेल, मनोज सेवाल, महेंद्र कड़ेला, विशाल देथरवाल, ओम चौहान, जितेंद्र दीपेन, श्याम कड़ेला, कमल पंवार, कैलाश कालवा, ग्यारसी लाल खांडवा, संजय भाटिया, माली समाज के अध्यक्ष लीलाधर भाटी, नेमीचंद देबाना, बद्रीलाल पंवार, सचिन कटारिया आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें