Advertisement

गिरनार पर्वत पर भगवान का औषधियों से पक्षाल और अभिषेक

भगवान नेमीनाथजी का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया, भगवान की अष्टप्रकारी पूजा की, चावल से प्रभु के जन्मोत्सव पर बधाया, जन्मोत्सव पर झूम उठे समाजजन

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री श्रैयांसनाथ राजेंद्र सूरि ज्ञान मंदिर नयापुरा में चातुर्मास हेतु विराजित साध्वी डॉ. अमृतरसाश्रीजी आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में 9 अगस्त को नेमीनाथ भगवान का जन्मकल्याणक मनाया गया।

श्रीसंघ के प्रचार मंत्री राजेन्द्र पगारिया एवं राजेन्द्र पटवा ने बताया कि जैन ओसवाल धर्मशाला नयापुरा में गिरनार पर्वत की रचना की गई एवं भगवान का विभिन्न औषधियों से पक्षाल एवं अभिषेक किया गया। इस अवसर पर बहु परिषद एवं महिला परिषद द्वारा आकर्षक साज सज्जा की गई। भगवान की अष्टप्रकारी पूजा की गई। चावल से प्रभु के जन्मोत्सव पर बधाया गया। सभी जन्मोत्सव पर झूम उठे। विधि विधान से पूजा विधिकारक महावीर जैन द्वारा की गई।

Advertisement

गिरनार पर्वत की रचना केबी पंड्या द्वारा की गई। इस अवसर पर भगवान को फल, मिठाई आदि की थाली घर से सजाकर महिला मंडल द्वारा लाई गई। जिसमें से तीन महिलाओं को पूज्य मसा द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम सौरभ चपलोद, द्वितीय जीवनबाला लुक्कड़, तृतीय विनीता पगारिया रही। अंत में आभार अतुल चत्तर ने माना।

कार्यक्रम में श्रीसंघ अध्यक्ष सुरेश पगारिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष विजय गादिया, संजय सकलेचा, परिषद अध्यक्ष आशीष पीपाड़ा, आनंद चत्तर, महिला परिषद अध्यक्ष सुशीला सकलेचा, तरूण अध्यक्ष यश सकलेचा, बहु परिषद अध्यक्ष मंगला डांगी, रेखा चत्तर एवं पंकज रूणवाल, हर्षिल चत्तर, अशोक चत्तर, नवीन गिरिया आदि का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पारस जैन भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें