गढ़कालिका के युवराज को आज लगेगा 56 भोग

उज्जैन। गढ़कालिका मंदिर के प्रांगण में विराजित गढ़कालिका के युवराज को शुक्रवार शाम 7.30 बजे 56 भोग लगाया जाएगा। इसके बाद महाआरती की जाएगी। गढ़कालिका मंदिर की शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया यहां भगवान गणपति की चतुर्भुज मुद्रा में बैठी प्रतिमा विराजित की है। इस मौके पर भक्तों को खीर प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

यहां भी लगेगा छप्पन भोग
उज्जैन। श्री बालकृष्ण नवयुवक मंडल दमदमा द्वारा भैरव महाराज चौराह पर विराजे दमदमा वन के युवराज की महाआरती, 56 भोग और महाप्रसादी वितरण शुक्रवार रात ८ बजे किया जाएगा। इस दौरान पुष्पवर्षा की जाएगी।
पार्षद ने की बप्पा की महाआरती
उज्जैन। तिवारी कॉलोनी स्थित श्रीगणेश पांडाल में वार्ड 44 की पार्षद नीलम कालरा और राजा कालरा ने महाआरती की। साथ ही छप्पन भोग भी लगाया गया। इस दौरान आशा चौहान और भारती सोनी ने भजनों की प्रस्तुति भी दी जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। संचालन सौरभ भारद्वाज
ने किया।
आईसीएस केराजा की महाआरती
उज्जैन। गुरुवार को विक्रम विवि के कम्प्यूटर साइंस विभाग में महाआरती हुई। मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज एवं विभाग के निदेशक कमल बुनकर थे। आरती के बाद कुलगुरु प्रो. भारद्वाज ने कहा गणेशोत्सव हमें यह सिखाता है कि माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा त्यौहार है क्योंकि वही हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक हैं। अंत में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान जयकारों से परिसर गूंज उठा और स्वच्छता की शपथ भी ली।









