Popup Image
Advertisement

खंडेलवाल समाज के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

उज्जैन। खण्डेलवाल प्रगति मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम समाज की सभी प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

Advertisement

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रवीण खण्डेलवाल ने कहा कि हम पौधारोपण की औपचारिकता नहीं करते उन्हें पल्लवित करते हैं। प्रगति मंडल के कोषाध्यक्ष मोहनलाल खण्डेलवाल एवं पदाधिकारियों ने खण्डेलवाल वैश्य पंचायत के संरक्षक सुभाष गुप्ता, अध्यक्ष गोविंद खण्डेलवाल, सचिव अनिल सामरिया, उपाध्यक्ष राजेंद्र झालानी एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता, देवेंद्र खण्डेलवाल, रितेश सोखिया नीलगंगा का स्वागत किया।

खण्डेलवाल युवा परिवार के अध्यक्ष अर्पित गुप्ता एवं सचिव रतनदीप सोखिया ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने मे भी अपना योगदान दिया। खण्डेलवाल क्रिएटिव ग्रुप के अध्यक्ष विकास लाभी, सचिव दिलीप पाटोदिया उपस्थित थे। विशेष अतिथि मनोज डंगायच थे। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य इंदौर के एम.पी वैद्य शामिल हुए। खण्डेलवाल प्रगति मंडल से सविता गुप्ता, अनिता झालानी ने कृष्णा डंगायच, रेखा झालानी, श्वेता सोखिया का स्वागत किया। आभार संयोजक राजेंद्र सोखिया नीलगंगा ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें