Popup Image
Advertisement

विशुद्धसागरजी महाराज डी.लिट उपाधि से सम्मानित

आचार्यश्री द्वारा अब तक 55 जैनेश्वरी दीक्षा दी जा चुकी है

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: आचार्य विशुद्धसागर महाराज को संयुक्त राज्य अमेरिका की ब्रिटिश नेशनल यूनिवर्सिटी क्वीन मैरी द्वारा डॉ. ऑफ लिट्रेचर (डी. लिट) उपाधि से सम्मानित किया।

Advertisement

आचार्य शिरोमणि आध्यात्म योगी आचार्य भगवन्त 108 विशुद्ध सागर महाराज विश्व में अध्यात्म की पताका लहरा रहे हैं। गुरुदेव एकांतवाद को मात कर रहे हैं, महाराज द्वारा रचित ग्रंथराज सत्यार्थबोथ को संयुक्त राज्य अमेरिका की ब्रिटिश नेशनल यूनिवर्सिटी क्वीन मैरी द्वारा डॉ. ऑफ लिट्रेचर (डी. लिट) उपाधी से सम्मानित किया गया। आचार्य इस समय बड़ौद में चातुर्मास कर रहें हैं। सत्यार्थबोथ की रचना करने पर भारत में ही नहीं विश्वभर की कई लाईब्रेरियों में अंग्रेजी अनुवाद में रखा गया है। यह भारत में सम्पूर्ण जैन दर्शन के लिए गौरव की बात है।

उज्जैन चातुर्मास कमेटी के स्वागताध्यक्ष अनिल गंगवाल ने बताया कि आचार्य विशुद्धसागर जी द्वारा अब तक 55 जैनेश्वरी दीक्षा दी जा चुकी है। करीब 150 से अधिक रचित ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। आपके द्वारा पैदल विहार कर 8 राज्य में करीब 80 हजार किमी चल चुके हैं। आचार्यश्री द्वारा 120 से अधिक पंचकल्याण कराए जा चुके हैं। बता दें कि आचार्य के शिष्य का उज्जैन में चार्तुमास चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें